भारत के लेखापरीक्षा का कार्यालय, कुआलालम्पुर की स्थापना से पहले पूर्व एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया एवं फिजी एवं पापुआ न्यू गिनी सहित ओशेनिया प्रक्षेत्र में स्थित भारतीय कूटनीतिक मिशनों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं भारत सरकार के अन्य संस्थापनों की लेखापरीक्षा का कार्य महानिदेशक (लेखा परीक्षा), नई दिल्ली के कार्यालय द्वारा किया जाता था।

  • अक्टूबर 2019 की स्थिति में इस कार्यालय के क्षेत्राधिकार में 16 देशों में स्थित 49 कार्यालय थे जिसमें 26 मिशन/पोस्ट, 20 सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय और 3 भारतीय पर्यटन कार्यालय शामिल थे।
  • मुख्यालय द्वारा अक्टूबर 2019 में लेखापरीक्षा क्षेत्राधिकार हेतु जारी किये गये आदेश में इस कार्यालय के क्षेत्राधिकार का पुनरीक्षण कर इसमें 57 कार्यालय रखे गये जिसमें आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, पापुआ न्यू गिनी तथा फिलीपींस सहित पूर्व एशिया एवं दक्षिण पूर्व एशिया के 19 देशों के 30 मिशन/पोस्ट, 25 सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय और 2 भारतीय पर्यटन कार्यालय सम्मिलित थे।
  • एअर इंडिया के विनिवेश (जनवरी 2022) के कारण इसके कार्यालयों के बंद हो जाने तथा बी.ई.एल. के 3 कार्यालयों (सिंगापुर, म्यानमार एवं विएतनाम) के जुड़ने से कार्यालय का क्षेत्राधिकार 50 कार्यालयों तक हो गया।
  • पुनश्च, फरवरी 2023 में चीन एवं हांगकांग के 6 कार्यालय भारत के लेखापरीक्षा का कार्यालय, कुआलालम्पुर के क्षेत्राधिकार में लाये गये। हांलाकि, 01 अप्रैल 2023 से भारत के पर्यटन कार्यालयों को उनका परिचालन बंद करने का आदेश हुआ जिसके कारण टोक्यो, बीजिंग एवं सिंगापुर के पर्यटन कार्यालय बंद हो गये।

अतः, 01 अप्रैल 2023 की स्थिति में, इस कार्यालय का क्षेत्राधिकार आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, चीन एवं हांगकांग सहित पूर्व एशिया एवं दक्षिण पूर्व एशिया के 20 देशों के 34 मिशन/पोस्ट एवं 22 सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालयों तक विस्तृत है।
कार्यालय का वार्षिक लेखापरीक्षा योजना वर्षारम्भ से पूर्व तैयार की जाती है एवं अनुमोदन हेतु मुख्यालय को प्रेषित की जाती है। मुख्यालय से वार्षिक लेखापरीक्षा योजना के अनुमोदन के उपरांत तथा कार्यारम्भ से पूर्व त्रैमासिक लेखापरीक्षा कार्यक्रम तैयार किये जाकर मुख्यालय को अनुमोदनार्थ प्रेषित किये जाते हैं।
वर्तमान वार्षिक लेखापरीक्षा योजना में कार्यालय में क्षेत्राधिकार में आने वाले 56 कार्यालयों में से 33 कार्यालयों की लेखापरीक्षा किये जाने का प्रावधान किया गया है। विभागीय लेन.देन की लेखापरीक्षा के साथ ही यह कार्यालय लेखापरीक्षा के दौरान मिशन/पोस्ट के काउंसलर गतिविधियों तथा अन्य विंगों के कामकाज से संबंधित मुद्दों की भी जांच करता है।

मानचित्र अनुसार लेखापरीक्षा का क्षेत्राधिकार: मिशन, पोस्ट एवं सार्वजनिक उपक्रम

तालिका: 01 अप्रैल 2023 की स्थिति में लेखापरीक्षा क्षेत्राधिकार
स. क्र. देश का नाम मिशन पोस्ट सार्वजनिक उपक्रम
1 आस्ट्रेलिया  एच.सी.आई., केनबरा सी.जी.आई., सिडनी
सी.जी.आई., मेलबर्न
सी.जी.आई., पर्थ
एन.आई.ए., सिडनी
2 मलेशिया   एच.सी.आई., कुआलालम्पुर  

इरकाॅन, मलेशिया (C)

इरकाॅन, मलेशिया (F)

जी.आई.सी. आर.ई., मलेशिया

3 न्यूजीलैंड एच.सी.आई., वेलिंगटन   एन.आई.ए., आकलैंड
4 फिलीपींस इ.आई., मनीला   एन.आई.ए., मनीला
5 जापान इ. आई., टोक्यो सी.जी.आई., ओसाका एन.आई.ए., टोक्यो
एन.आई.ए., हिरोशिमा
एन.आई.ए., ओसाका
एन.आई.ए., ओकायामा
एन.आई.ए., जीफू
एन.आई.ए., नागोया
एन.आई.ए., सपोरो
6 म्यांमार इ.आई., यांगोन

सी.जी.आई., माण्डले

सी.जी.आई., सितवे

बी.ई.एल., म्यांमार
7 ब्रूनेई इ.आई., बंदर सेरी बेगवान    
8 फिजी एच.सी.आई., सुवा   एन.आई.ए., सुवा
एन.आई.ए., नांडी
एन.आई.ए., लौतका
एन.आई.ए., लंबासा
9 लाओस इ.आई., विएनतिएने    
10 मंगोलिया इ.आई., उलानबाटर    
11 उत्तर कोरिया इ.आई., प्योंगयांग    
12 पपुआ न्यू गिनी एच.सी.आई., पोर्ट माॅरिसबे    
13 विएतनाम इ.आई., हनोई  सी.जी.आई.,  हो ची मिन्ह सिटी बी.ई.एल., विएतनाम
14 रूस   सी.जी.आई., व्लाडीवोस्तोक  
15 कंबोडिया इ.आई., नोम पेन्ह    
16 इंडोनेशिया

इ.आई., जकार्ता

भारतीय मिशन, आसियान

सी.जी.आई., बाली

सी.जी.आई., मेदान  

 
17 सिंगापुर एच.सी.आई., सिंगापुर   बी.ई.एल., सिंगापुर
18 दक्षिण कोरिया इ.आई., सिओल    
19 थाईलैंड इ.आई., बैंकाॅक सी.जी.आई., चियांग माई एन.आई.ए., बैंकाॅक
20 चीन इ.आई., बीजिंग

सी.जी.आई., शंघाई

सी.जी.आई., गुआंगझाउ

सी.जी.आई., हांग कांग

एन.आई.ए., हांग कांग

संक्षेपाक्षरः

इ.आई.             -      भारतीय दूतावास (Embassy of India)

एच.सी.आई.      -       भारतीय उच्चायोग (High Commission of India)

सी.जी.आई.       -       भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India)

एन.आई.ए.        -       न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance)

जी.आई.सी. आर.ई.      -     जनरल इंश्योरेंस कंपनी आॅफ इंडिया  (General Insurance Corporation of India (Reinsurance))

बी.ई.एल.          -         भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited)

(C)                   –        निष्पादन लेखापरीक्षा

(F)                   –         वित्तीय लेखापरीक्षा

 

 

Back to Top